केंद्रीय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र डॉ. गौरव स्वीडेन से आए केंद्रीय विद्यालय, दिए व्याख्यान

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में 52वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन विद्यालय स्तर पर एटीएल लैब में किया गया। जिसका शुभारंभ प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता द्वारा उप-प्राचार्य ल हरि सिंह मीणा की उपस्थिति में किया गया। इस प्रदर्शनी की खास बात यह थी कि इस बार आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में इसी विद्यालय के छात्र रह रहे डॉ गौरव कुमार वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। विद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी वेदप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के भूतपूर्व छात्र एवं न्यूरोसाइंटिस्ट डॉ. गौरव कुमार वर्मा थे। जो वर्तमान में गोटेनबर्ग विश्वविद्यालय, स्वीडन में कार्यरत हैं।

इस अवसर पर उन्होंने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने विद्यालय जीवन की यात्रा और न्यूरोसाइंस पर व्याख्यान दिया। इसके बाद उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेकर विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट देखे और खुशी व्यक्त की। साथ ही अपने सुझाव भी दिए। उन्होंने एक दिवसीय सेमिनार में भी भाग लिया। जिन्होंने विद्यार्थियों के व्याख्यान का भी आनंद लिया और उन्हें अपने विचारों से प्रेरित करते हुए उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन भौतिकी के शिक्षक डॉ. पंकज सिन्हा के मार्गदर्शन में किया गया।

0 thoughts on “केंद्रीय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र डॉ. गौरव स्वीडेन से आए केंद्रीय विद्यालय, दिए व्याख्यान”

  1. Very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice 👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻 👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂

    Reply

Leave a Comment