केंद्रीय विद्यालय – 1 में 50वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

गया जिले स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में सोमवार को 50वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी की संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदर्शनी के साथ-साथ “साइंटिफिक इनोवेशंस फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का भी आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में केंद्रीय विद्यालय पटना संवाद के कुल 8 केंद्रीय विद्यालय ने प्रतियोगिता में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय विद्यालय के बाल वैज्ञनिकों ने पूर्ण उत्साह से अपने प्रोजेक्ट और सेमिनार का प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शनी की मुख्य थीम थी – “टेक्नोलॉजी और टॉय” जिसके अंतर्गत साइंस मैथ्स(विज्ञान और गणित) से जुड़े हुए अन्य 7 सब थीम थे। कार्यक्रम का उद्घाटन निर्णायक मंडली के साथ विद्यालय प्रभारी प्राचार्या के द्वारा किया गया साथ ही विद्यालय की छात्राओं द्वारा शुमधुर सरस्वती वंदना की प्रस्तृति की गयी।अपने संबोधन में प्रभारी प्राचार्या महोदया डॉ० अमीना खातून ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए इन सार्थक अवसरों में सहर्ष प्रतिभागिता करने हेतु प्रेरित किया और कहा कि विज्ञान व गणित की सार्थकता है जब अपने ज्ञान को व्यवहार में लाते हुए उसके प्रति जागरूक हुआ जाए। डॉ० आचार्य शंकर (पी०जी०टी०, डिपार्टमेंट ऑफ जूलॉजी, जगजीवन कॉलेज,गया) ने आशीर्वचन देते हुए विद्यार्थियों को निरनंतर विज्ञान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया और विद्यार्थियों के कार्य उत्साह की प्रशंसा की।

इस कार्यक्रम के मौके पर निर्णायक मंडली के रूप में डॉ० आचार्य शंकर(जगजीवन कॉलेज,गया), डॉ० गिरीश चंद्र (असिस्टेंट प्रोफेसर, सी० यु० एस० बी०, गया), डॉ०जावेद अकरम खान(गणित विभाग, मिर्जा गालिब कॉलेज,गया), डॉ० अमरजीत सोनू (कंप्यूटर विभाग,गया कॉलेज,गया), श्री रमेश कुमार (पी०जी०टी०, फिजिक्स, क्रेन मेमोरियल अकैडमी, गया), डॉ० सुनील कुमार (रसायन विभाग, जेजे कॉलेज, गया) , डॉ० उमेश राय (पूर्व विभागाध्यक्ष, इतिहास विभाग, गया कॉलेज, गया) वि०प्र० स० समिति सदस्य ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वहीं समस्त कार्यक्रम के समन्वयक रहे श्री बी०के० सिंह, पीजीटी, फिजिक्स व विज्ञान व गणित विभाग के शिक्षक गण ने अपने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Comment